Skip to main content
विक्रम संवत २०८३
रविवार · ४ अक्टूबर २०२६
आनुपूर्वी हिन्दी
✦ अतीत और अनागत के संधिकाल में ✦
आगामी कार्यक्रम 11 Oct 2026
Exploring The Dharma of Justice in the Sanskrit Epics
Prof Ruth Vanita
रचना भेजें

बाल गोपाल को प्रातः काल उठाने के लिए— जागो लाल

यह पद वात्सल्य और भक्ति के भाव से कृष्ण को प्रातःकाल जगाने की मधुर पुकार है। बालकृष्ण की चंचल क्रीड़ा, मंद मुस्कान और मनोहर रूप के माध्यम से भक्त का आत्मीय प्रेम अभिव्यक्त होता है। सूर्य, प्रभात और गृहस्थ जीवन के बिम्ब कृष्ण के प्रति स्नेह, समर्पण और अंतरंग भक्ति को उजागर करते हैं।
बाल गोपाल को प्रातः काल उठाने के लिए— जागो लाल
AIयह चित्र प्रतीकात्मक है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सहायता से निर्मित है
WhatsApp X / Twitter Facebook RSS फ़ीड
कविता

जागो लाल

ओ लाल हमारे जाग जियौ रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
भास्कर तेज बरस रे,
प्रातःकाल होत उठी जाए।
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
खात-कुदत सुखी रैन का बालगोपाल,
हमारे मन को भाए।
क्रीड़ा करत मुस्काए,
मेरा जियो भर आए।
ओ लाल हमारे, कृष्ण हमारे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
मोर मन को भावे,
चांद मुस्काय सो गयो रे।
सूरज प्रखर होये,
जाग जियौ रे माधव,
प्रातःकाल होत उठी जाए रे।
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
सुंदर मुस्कानिया छेड़ दो रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
मारे मन मोहना, जाग जियौ रे,
जाग लो रे।
घीरोट खाए,
मंद-मंद मुस्कान रे।
जाग कृष्ण हमारे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
जागो लाल हमारे,
साँवरी सेठ अब उठी जावे,
मोरे मन सों प्रीत भावे,
जागो लाल हमारे।
ओ लाल हमारे उठी जाग जियौ रे,
गुलितकंद तुम्हारे अंग पे सजा दे रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
प्रातः समय होत,
क्रीड़ा करत नाचत,
मेरे मन भावे,
मंद मंद मुस्काए,
जागो म्हारे लाल दुलारे,
भास्कर प्रखर देत,
ओ लाल हमारे,
जागो लाल हमारे।
अपने मुख से हाँक दुवारे,
ओ लाल नंदकिशोर, जाग अब म्हारे नटखट लाल रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
S
लेखक परिचय
प्रोफ़ाइल →

Sohan Sanap

स्वत्व एवं लाइसेंस: यह रचना CC BY-NC-ND 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित है। मूल लेखक का नाम और ‘आनुपूर्वी’ पत्रिका के संदर्भ के उल्लेख के साथ गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए मुक्त है।
महत्वपूर्ण घोषणा: यहाँ प्रकाशित लेखकों, अतिथियों और अन्य प्रतिभागियों के विचार एवं मत सर्वथा उनके अपने हैं; वे Poorvam की नीति या दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित नहीं करते।

আপনার লেখা পাঠান

গল্প, কবিতা ও প্রবন্ধ নিয়ে আমাদের সঙ্গে যুক্ত হোন।